मुजफ्फरपुर।मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन ने वर्ष 2019-20 लेखा जोखा पेश किया है। इसके मुताबिक उतर बिहार में सांसद निधि को खर्च करने वाले सबसे पहले पायदान पर सांसद अजय निषाद का नाम आया है। जनता के मांग के अनुरूप अपनी योजना की राशि खर्च की है।
उतर बिहार की बात करें तो इस सूची में सुपौल का ग्राफ सबसे पीछे है। मालूम हो कि पिछले दो वित्तिय वर्ष से सांसदों को सांसद निधि की राशि नहीं मिली है। वित्तिय वर्ष 2019-20 में मिले राशि खर्च करने में उतर बिहार के कई सांसद की रूचि नहीं दिख रही है। जानकारों की माने तो केंद्र सरकार हर वित्तिय वर्ष सांसदों को सांसद निधि जन उपयोगी काम कराने के लिए देती है। सांसद अजय निषाद ने सर्वाधिक और सुपौल सांसद सबसे कम राशि सांसद निधि योजना में की है। इसे लेकर जानकारी के अनुसार वित्तिय वर्ष 2019-20 में केंद्र सरकार ने सांसदों के निधि फंड में सात, पांच और ढ़ाई करोड़ रुपये आवंटित किये।
जिसका खर्च करने में उत्तर बिहार सहित सूबे के 95 फीसदी सांसद ने रूचि नहीं ली। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर सांसद ने तकरीबन शत प्रतिशित सांसद निधि कोष के रुपये को खर्च किया है। उनके पास सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये ही बचे है। वही, वैशाली सांसद वीणा देवी के पास 2.60 करोड़ और शिवहर सांसद रामा देवी के पास मिले पांच करोड़ राशि में 1.85 करोड़ की राशि खर्च करने को पडी हुई है।
सांसद की बात तो दूर केन्द्रीय मंत्री भी पिछड़े
जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुूसार बिहार के 41 सांसदों में से कई सांसद केंद्र सरकार में मंत्री है। उन्हें भी नियमानुसार केंद्र सरकार ने सांसद निधि में रुपये आवंटित किये। लेकिन, वे भी इसे खर्च करने में पीछे है। बक्सर के सांसद व केंद्र सरकार में मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने अपने निधि से अपने क्षेत्र में सिर्फ 1.75 करोड का ही अबतक काम करा सके है। वहीं, उनके पास 3.25 करोड़ राशि शेष है। वहीं केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद ने तो मिले राशि का इस्तेमाल ही नहीं किया है। आवंटित पूरी राशी शेष बची हुई है। इसके अलावा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी अपने निधि से खर्च करने में कोताही बरती है। ये आवंटित पांच करोड़ में से सिर्फ 2.36 करोड़ राशि ही खर्च कर सके है। इसके अलावा मंत्री गिरिराज सिंह के पास 3.28 करोड़ रुपये शेष बचे हुए है।
सांसद संसदीय क्षेत्र आवंटित राशि शेष राशि (राशि करोड़ में)
प्रिंस राज समस्तीपुर 4.50 1.73
चौधरी महबूब अली कैसर खगड़िया 7.00 1.94
डॉ. मोहम्मद जावेद किशनगंज 5.00 1.36
डॉ. अशोक कुमार सुमन गोपलगंज 5.00 2.62
डॉ. संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण 2.50 2.50
गोपालजी ठाकुर दरभंगा 5.00 3.34
अजय कुमार मंडल भागलपुर 5.00 2.57
अजय निषाद मुजफ्फरपुर 5.00 0.01
अशोक कुमार यादव मधुबनी 5.00 3.39
अश्वनी कुमार चौबे बक्सर 5.00 3.25
चंदन सिंह नवादा 5.00 2.84
छेदी पासवान सासाराम
चिराग पासवान जमुई 2.50 1.83
गिरीधारी यादव बांका 7.00 2.12
गिरिराज सिंह बेगूसराय 5.00 3.28
कौशलेंद्र कुमार नालंदा 5.00 0.72
जर्नादन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज 5.00 2.05
महाबली सिंह कराकट 7.00 2.77
नित्यानंद राय उजियारपुर 5.00 2.44
प्रदीप कुमार सिंह अररिया 5.00 0.22
राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण 5.00 1.52
राजीव प्रताप रुढ़ी सारण 2.50 2.50
राजीव रंजन(ललन सिंह) मुंगेर 5.00 3.49
राम कृपाल यादव पाटलिपुत्र 2.50 2.50
संतोष कुमार पुर्णिया 5.00 1.41
सुनील कुमार बल्मीकि नगर 2.00 2.00
सुनील कुमार बल्मीकि नगर 2.00 2.00
सुनील कुमार पिंटू सीतामढ़ी 5.00 2.66
सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद 5.00 2.89
चंद्रेश्वर प्रसाद जहानाबाद 5.00 3.41
दिलेश्वर कमौत सुपौल 5.00 4.34
दिनेश चंद यादव मधेपुरा 2.50 1.67
दुलार चंद्र गोस्वामी कटिहार 5.00 2.74
पशुपति कुमार पारस हाजीपुर 5.00 0.17
राजु कुमार सिंह आरा 2.50 2.50
रामप्रीत मंडल झंझारपुर 5.00 0.98
रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब 2.50 2.50
विजय कुमार गया 5.00 2.61
कविता सिंह सिवान 5.00 2.46
वीणा देवी वैशाली 5.00 2.60
रामा देवी शिवहर 5.00 1.85