करजा में शराब के साथ गिरफ्तार महिला

बुधवार को श्वान दस्ते की एक टीम ने करजा थाने के बड़कागांव गंडक कॉलोनी से एक महिला को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया कि श्वान दस्ते की टीम को जानकारी मिली कि इस कॉलोनी में शराब बनाई जाती है। इस आधार पर करजा पुलिस की मदद से छापे मारे गए। एक महिला को भी वहां से सात लीटर देशी शराब के साथ दबोचा गया। महिला की पहचान बरगढ़गांव के सुरेश राय की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर कई शराब की भठ्ठियों को नष्ट किया। करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि महिला को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Leave a Comment