झारखंड में 695 नए कोरोना मरीज मिले और 1778 ठीक हुए.

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1778 मरीज स्वस्थ हुए और 695 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 16 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 89, बोकारो से 32, चतरा से 35, देवघर से 35, धनबाद से 76, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम से 67, गढ़वा से तीन, गिरिडीह में 43, गोड्डा में एक, गुमला से 40 , हजारीबाग से जामताड़ा से 42, खूंटी से 18, कोडरमा में 18, कोडरमा में 18, लातेहार में 35, लोहरदगा में 22, पलामू से 37, रामगढ़ से 42, साहेबगंज से 11, सरायकेला से 19, सिमडेगा से 19 मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में रांची के पांच, बोकारो के एक, धनबाद के दो, पूर्वी सिंहभूम के तीन, गढ़वा के एक, हजारीबाग के एक, खूंटी के एक और सरायकेला के एक व्यक्ति शामिल हैं. इसी तरह राज्य में अब कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 3347330 हो गई है। इनमें से 13097 सक्रिय मामले हैं जबकि 3167,07 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 4926 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

https://youtu.be/GB1heSg0ilM

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join