उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ हल्की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में मानसून की सुस्ती के चलते पिछले दो-तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, कहीं-कहीं तेज धूप भी पड़ रही है। उत्तर भारत में इस बार मॉनसून का ज्यादा असर नहीं दिखा है। पश्चिम बंगाल सहित यूपी, बिहार, झारखंड जैसे राज्य कम मानसून का सामना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई से 10 अगस्त तक बारिश का सप्ताह दर सप्ताह रिकॉर्ड
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई से 20 जुलाई तक 72 फीसदी कम, 20 से 27 जुलाई तक 53 फीसदी कम, 27 से 3 अगस्त तक 46 फीसदी कम, 3 अगस्त से 10 अगस्त तक 45 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई से 20 जुलाई तक 59% कम, 20 जुलाई से 27 जुलाई तक 49% कम, 27 जुलाई से 3 अगस्त तक 40% कम बारिश, 3 अगस्त से 10 अगस्त तक 38% कम बारिश दर्ज की गई।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

आंकड़ों से साफ है कि जुलाई के बाद से उत्तर प्रदेश में सामान्य से काफी कम बारिश हो रही है। यह रिकॉर्ड आगे भी जारी है। इस वजह से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सूखे की स्थिति पैदा हो गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य है।

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आगरा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मानसून की धीमी रफ्तार के चलते उत्तर प्रदेश में काफी हल्की बारिश हो रही है. शनिवार को भी छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रविवार को उत्तर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।